जरूरत मंदों को दिया गया कंबल
मधुबन (मऊ) : ऊनी वस्त्रों के अभाव में कंपकपाते गरीबों की हालत खराब होने लगी है। इस स्थिति को देखकर स
मधुबन (मऊ) : ऊनी वस्त्रों के अभाव में कंपकपाते गरीबों की हालत खराब होने लगी है। इस स्थिति को देखकर समाजसेवी भी आगे आने लगे हैं। रविवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र के काठतरांव में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अप्पू मौर्य ने ऐसे ही गरीबों की सुधि ली और उन्हें पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कंबल वितरित किया। जाड़ा शुरू होते ही कंबल मिल जाने से लाभान्वित गरीब निहाल हो उठे।
गांव में आयोजित एक सादे समारोह में एकत्र गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल देकर उन्हें सपा मुखिया के जन्मदिन की खुशी में मिठाई भी खिलाई गई। सपा नेता ने उन सबके हर सुख-दुख में हमेशा साथ देने और हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया। कहा कि सपा मुखिया समाज में सबको बराबरी का हक देने के लिए समाजवादी शासन व्यवस्था की स्थापना का लक्ष्य लेकर कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कारवां तभी थमेगा, जब समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे, यही हम सबका दायित्व है। इस मौके पर अंजनी त्रिपाठी, बीरबल, जलील, विजय बहादुर, रणधीर, बनारसी आदि उपस्थित थे।