इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
संवाद सहयोगी, रियासी : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को यूथ और ज
By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 01:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को यूथ और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम किया गया, जिसमें स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प मालाएं अर्पित की।
इस मौके पर कांग्रेस नेता अमित शर्मा, तारिक बट, व अन्य वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवन काल में देश व देशवासियों की भलाई में बेमिसाल काम किए। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें