सेक्टर आफीसर भ्रमण कर देंखेगे पुनरीक्षण कार्य
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : निर्वाचन नामावलियों के चल रहे पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करने को सेक्टर
चित्रकूट, जागरण संवाददाता : निर्वाचन नामावलियों के चल रहे पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करने को सेक्टर आफीसर की नियुक्त की गई है जो रविवार को बूथों में भ्रमण कर प्रगति को देखेंगे। शुक्रवार को तहसील कर्वी सभागार में चित्रकूट विधान सभा के सेक्टर आफीसरों को प्रशिक्षण दिया गया।
तहसीलदार कर्वी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। चित्रकूट विधान सभा मे इस कार्य को सकुशल सपन्न कराने के लिए सेक्टर अफीसर बनाए गए हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान 2 नवंबर (रविवार) को निर्धारित किया गया है। इस दिन सभी सेक्टर अफीसर अपने आवंटित भाग संख्या में भ्रमण कर मतदेय स्थल वार प्रगति देखेंगे। जिसकी आख्या एसडीएम नरेंद्र सिंह को सौपी जाएगी।
उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश त्रिपाठी बीओ पहाड़ी (पीआरडी), सूर्य पाल सिंह एडीओ पंचायत पहाड़ी, राकेश चंद्र शुक्ला एडीओ पहाड़ी, रमेशचंद्र वर्मा अवर अभियंता, हर्षवर्धन सिंह नायब तहसीलदार, जितेंद्र कुमार खंड शिक्षाधिकारी पहाड़ी, वीरेंद्र कुशवाहा बाल विकास परियोजना अधिकारी, फुलगेंद्रराम अवर अभियंता सिंचाई, नियाज अहमद सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, केएल गुप्ता, हंसाराम, आरके गौतम, और राजकुमार सहायक अभियंता पीडब्लूडी, सुनील विश्वकर्मा जेई सिंचाई, रवि कुमार आर्या जेई पीडब्लूडी, सुरेश कुमार कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग, राम प्रकाश जेई सिंचाई, बैजनाथ सिंह एडीओ कर्वी, बृजेश श्रीवास्तव अवर अभियंता कर्वी, सुखलाल एडीओ, जय प्रकाश सिंह अवर अभियंता, केके मिश्रा सहायक अभियंता सिंचाई, चंद्रमोहन सिंह खंड शिक्षाधिकारी और लालचंद्र सरोज अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को सेक्टर आफीसर बनाया गया है।