सियार के हमले से महिला घायल
बांदा, जागरण संवाददाता : जंगली जानवर गांव के अंदर घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। एक बार फिर गांव
बांदा, जागरण संवाददाता : जंगली जानवर गांव के अंदर घुसकर इंसानों पर हमला कर रहे हैं। एक बार फिर गांव में घुसे सियार के हमले से महिला घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडखर निवासी राजरानी (60) पत्नी करिंदा गुरूवार शाम घरेलू कार्य कर रही थी। जानवरों के भयभीत होने पर महिला घर के बाहर निकली तो वहां मौजूद सियार ने उस पर हमला कर दिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती सियार के हमले से वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने सियार को लाठी के बल पर खदेड़कर महिला की जान बचाई है। शुक्रवार को महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। बताते चलें कि इसी तरह बिसंडा कस्बे में भी कुछ दिनों पहले भूखे प्यासे एक सियार ने गांव में हमला कर दिया था। सियार के हमले में चार लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने सियार को लाठियों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।