अहमदाबाद में पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
By Edited By: Published: Fri, 13 Jun 2014 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jun 2014 01:13 AM (IST)
अहमदाबाद। अहमदाबाद के सोला ब्रिज क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी जघन्य तरीके से हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस आरोप में 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बालिका का शव गुरुवार सुबह सात बजे सोला ब्रिज के नीचे मिला। उसके शरीर पर जगह जगह ब्लेड मारा गया और उसकी आंखे भी निकाल ली गई। बालिका गत रात आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने उसे पानी लेने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे लक्जरी बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से किशोर ने बालिका से शरीर पर ब्लेड चीरे मारे, आंखे निकाल ली और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सोला ब्रिज के नीचे निर्जन स्थल पर शव को फेंक दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें