प्रधान के परिजनों पर फायरिंग
मैनपुरी: किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंचा इस्लामाबाद की प्रधान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दबंगों पर उसके परिजनों पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रार्थनापत्र में प्रधान मंजू तिवारी ने कहा है कि वर्ष 2010 में प्रधानी के चुनाव में उनके परिवार के प्रमोद तिवारी उर्फ दीवान की गांव के ही दबंग राजेश तिवारी, उनकी पत्नी मनोज, पुत्र अभिषेक, पुत्री सोनिया, आलोक और जलसिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 17 मार्च को वे अपने पति श्याम कुमार के साथ गांव पहुंची। तो राजेश तिवारी, शिवम, दिनेश, कल्लू तिवारी अपने साथियों के साथ आ गए और गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे। प्रमोद की हत्या के गवाह नीरज और रामनरेश पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। प्रमोद की हत्या के आरोपी राजेश तिवारी गवाहों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है।