प्रांतीय सम्मेलन की तैयारी को हुई बैठक
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : गुरुवार को स्थानीय वन विश्रामागार चक्रधरपुर में प्रखंड एवं नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पंचायतों में बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एक नोट कमल पर वोट कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पीरु हेम्ब्रम एवं नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को धनबाद के टाउन हॉल में प्रांतीय युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले से भी भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता धनबाद जाएंगे। बैठक में 25 फरवरी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह, महामंत्री बासुदेव प्रधान, नगर मंत्री संतोष कुमार पासवान, प्रखंड महामंत्री मिथुन दास, राजू साहू, जयदेव मुखी, विनोद शर्मा, मणिकांत पंडित, संदीप गोस्वामी आदि उपस्थित थे।