Move to Jagran APP

पंचायतों के खाते में पहुंचा राज्य वित्त का 24 करोड़

By Edited By: Published: Thu, 20 Feb 2014 05:35 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2014 05:36 PM (IST)
पंचायतों के खाते में पहुंचा राज्य वित्त का 24 करोड़

फतेहपुर, जागरण संवाददाता : कई माह से राज्य वित्त की किस्त का इंतजार कर रहे प्रधानों को दो किस्त की एक मुश्त धनराशि दे दी गई है। जिले की 786 ग्राम पंचायतों को 21 करोड़ व 13 क्षेत्र पंचायतों को 3 करोड़ की धनराशि पर संपत्तियों के रख-रखाव के लिए दी गई है।

loksabha election banner

राज्य व तेरहवें वित्त में शासन से साल में तीन व चार किस्तों में धनराशि मुहैया कराई जाती है। आबादी के मानक पर दी जाने वाली इस धनराशि से पुरानी इमारतों के रख-रखाव, बिगड़े हैंडपंपों की मरम्मत, नाली व खडंजा निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाते है। कई माह से राज्य वित्त की धनराशि पंचायतों के खाते में न पहुंचने से प्रधान परेशान थे। शासन से दूसरी किस्त आने के बाद विभाग ने दोनों किस्तों की धनराशि एक साथ खाते में भेज दी है।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले पंचायतों को यह तोहफा मिला है। राज्य वित्त की यह धनराशि पंचायतों को 31 मार्च तक खर्च करनी है। जिला पंचायत राज अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद धनराशि खाते में भेज दी गई है। उन्होने कहा कि पंचायतों को निर्देश दिए गए है कि राज्य वित्त से जो भी कार्य कराए जाए उसके बिल-बाउचर लगाए। आडिट में कमी पाए जाने पर खर्च अनियमित माना जाएगा।

भेजी गई धनराशि का विवरण

ब्लाक - ग्राम पंचायत -क्षेत्रपंचायत

विजईपुर -174.98- 25.24

ऐरायां - 165.47 - 23.88

भिटौरा - 191.58 - 27.64

अमौली - 146.32 - 21.11

असोथर - 161.90 - 23.96

देवमई - 128.40 - 18.53

धाता - 174.70 - 25.21

हसवां - 193.59 -27.94

हथगाम - 178.65 - 25.78

खजुहा - 172.07 -24.83

मलवां - 206.10 -29.74

तेलियानी - 135.50 - 19.55

बहुआ - 160.84 - 23.21

कुल - 2190.13 - 316.35

नोट : धनराशि का विवरण लाख में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.