आशा कर्मियों ने निकाली रैली
अमौर (पूर्णिया), निसं: विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत अमौर रेफरल अस्पताल के आशा कर्मियों द्वारा रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व बीसीएम राजीव रंजन के द्वारा किया गया। रैली में आशा द्वारा छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा लगाते हुए रेफरल अस्पताल से मंदिर गेट, प्रखंड मुख्यालय गेट, थाना गेट होते हुए पुन: अस्पताल पहुंची।
रैली के बाद रेफरल अस्पताल के प्रांगण में रेफरल अस्पताल के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रफी जुबैर आलम ने बताया कि आज देश में काफी तेज गति से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से यह मुहिम चलाई गई है। इसलिए आज आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी देनी है। साथ ही स्थायी विधि और अस्थायी विधि के बारे में जानकारी देनी है। स्थायी विधि में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से मुफ्त बंध्याकरण किया जाता है। महिलाओं को बंध्याकरण के बाद फल, दवाई आदि के लिए पारितोषिक राशि भी दी जाती है। जबकि अस्थायी विधि में मुफ्त कन्डोम, कॉपर-टी आदि दिया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीसीएम राजीव रंजन, बीएचएम सरोज कुमार एवं अस्पताल कर्मी सक्रिय थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर