धर्मनिरपेक्षता के बल पर राष्ट्र का विकास संभव:विधायक
एक संवाददाता, किशनगंज : भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जब वर्ष 1976 में धर्मनिरपेक्षता शब्द जोड़ा गया। यह कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता को जन-जन के मस्तिष्क में पहुंचाना था। उक्त बातें शुक्रवार को किशनगंज विधायक डा. जावेद आजाद ने महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी के दिग्गज राजनेताओं ने राष्ट्र के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। जिससे की देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सके और राष्ट्र के प्रत्येक प्रात व जिलों का विकास द्रूत गति से होता रहे। इसी के बल पर अमीर और गरीब के बीच की खाई को कम की जा सकती है। वहंीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं। इसके लिए इन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत बनाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक के लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं से अवगत करवाना होगा। वहीं बूथ स्तर पर भी सभी लोगों को केन्द्र की धर्मनिपरपेक्ष नीति और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। श्री आजाद का कहना था कि कांग्रेस का तिरंगा झंडा केवल तीन कपड़ों से नही बना है। इस झंडे में स्वतंत्रता के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों की देश भक्ति छिपी है। इस अवसर पर मुख्य रुप से नगर अध्यक्ष जिला कांग्रेस नीरज कुमार, पैक्स अध्यक्ष पोठिया प्रखंड मो. मुज्जमील, जुल्फेकार अहमद अंसारी, अरुण साह, नंद किशोर सिंह ,सरफराज खान, इमाम अली, मो. मुस्कीम, सोनू पोद्दार, शबनम, मनोज ठाकुर, वसीम अंजुम, राजेश साह, परवेज रजा, हबीवुर रहमान, सिटू पांडे, डा. प्रदीप प्रधान, अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, शहजादा और मो. इरशाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर