विकास के लिए कम्प्यूटर शिक्षा सबके लिए जरूरी : श्रीभगवान
संवाददाता, आरा : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था में कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण करना निहायत जरूरी है। बिना कम्प्यूटर शिक्षा के तरक्की संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी हल करने का सबसे बड़ा साधन तकनीकी शिक्षा है। श्री कुशवाहा पकड़ी में कलाउड एस.एम.बी इनफोटेक कम्प्यूटर ऐजुकेशन सेंटर का उद्घाटन के दौरान उक्त बाते कहीं।
उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंता विरेन्द्र कुमार सिंह को बधाई दिया कि आपने आधुनिक शिक्षा देने के लिए नेक कार्य किया है। इस संस्थान में एक साथ पचास कम्प्यूटर की व्यवस्था है जिसके चलते एक बार पचास छात्र-छात्राएं अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि मान्यता प्राप्त इंस्टीच्यूट में सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाता है। इस संस्थान को भी अनुदान दिया जायेगा। कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अशोक यादव, संजय मंडल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, जागा कुशवाहा, धर्मेन्द्र मुखिया आदि लोग शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर