देवी-देवताओं पर हुई टिप्पणियों से आक्रोश
कार्यालय संवाददाता, हाथरस : भारतीय समाज कल्याण पार्टी की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री राम कुमार गौतम के आवास पर हुई। इसमें बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में मौजूद देवी-देवताओं के बारे में की गई टिप्पणियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रूप किशोर वर्मा ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की छूट नहीं दी जा सकती। देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी से लोगों की श्रद्धा और विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है। रामकुमार गौतम ने कहा कि जो पार्टी देवी-देवताओं को खुले मंच पर अपमान करती है। वह कभी ब्राह्माणों की हितैषी नहीं हो सकती। यदि बसपा ने इन अशोभनीय टिप्पणियों पर माफी नहीं मांगी, तो भारतीय समाज कल्याण पार्टी पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलायेगी। बैठक में रवेंद्र सिंह सेंगर, अजय कुमार, योगेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र, हरस्वरुप माहौर, नेत्रपाल सिंह वर्मा, विष्णु कुमार वर्मा, उदयवीर सिंह, हरिकृष्ण, सियाराम, अशोक कुमार, सुमित, ठा. महीपाल सिंह, ठा.लाल सिंह आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर