किशोरी के साथ दुष्कर्म
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2013 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2013 12:09 AM (IST)
बदायूं : खेत पर जा रही एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
थाना उसावां क्षेत्र क ग्राम लोहरा निवासी एक चौदह वर्षीय किशोरी खेत पर जा रही थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी युवक ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की शिकायत करने पीड़िता के परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वह पीड़िता के परिजनों के साथ झगडे़ पर अमादा हो गया। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें