नाली निर्माण पर बिफरे नागरिक, जाम
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2013 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2013 06:45 PM (IST)
देवरिया : उपनगर के इमामबाड़ा चौराहा के समीप नाली निर्माण को लेकर बुधवार को नागरिक बिफर पड़े। कोतवाली मार्ग को जाम कर नगर पंचायत के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया। ईओ के आश्वासन के बाद जाकर जाम खत्म हुआ।
नगर पंचायत द्वारा वार्डो में नाली का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कोतवाली के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे नाली मुख्य सड़क को खोदकर बनाए जाने से लोग आक्रोशित गए। भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ई. सुशील चंद ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बावजूद इसके कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद नागरिकों ने मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान लल्लू गुप्ता, सुनील चंद्र, रहमत अली, किशोर पटेल, घूरन पटेल, पंकज वर्मा, शिवा पटेल, मिठाई प्रजापति, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें