महिला निशानेबाजों ने जूनियर विश्व कप में जीता कांस्य
भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मी. पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम में संजना सेहरावत, चिंकी यादव व गौरी शेओरान ने कुल 1695 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। रूस ने 1708 अंकों के साथ स्वर्ण जबकि जर्मनी ने 1698
सुल, जर्मनी। भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मी. पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम में संजना सेहरावत, चिंकी यादव व गौरी शेओरान ने कुल 1695 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। रूस ने 1708 अंकों के साथ स्वर्ण जबकि जर्मनी ने 1698 अंकों के साथ रजत पदक जीता। इस पदक के बावजूद भारत के पदक तालिका में स्थान को कोई फर्क नहीं पड़ा। वह तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
इटली 6 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य के साथ पहले जबकि रूस 4 स्वर्ण, 6 रजत व 7 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा भारतीय टीम पुरषषों के 50 मी. राइफल थ्री पोजीशन, महिलाओं के स्कीट और महिलाओं के ट्रैप वर्ग में कुछ खास नहीं कर सके।