कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत के मुक्केबाजों ने दिखाया दम
कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को भारत के चार मुक्केबाजों ने अपना दम दिखाया। ऐसे में भारत को कुछ और मेडल मिलने की आस है। विजेंदर सिंह ने पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग में उत्तरी आयरलैंड के कोनोर कोएले को हराया। उन्हें तीनों जजों ने विजेता घोषित किया।
ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को भारत के चार मुक्केबाजों ने अपना दम दिखाया। ऐसे में भारत को कुछ और मेडल मिलने की आस है। विजेंदर सिंह ने पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग में उत्तरी आयरलैंड के कोनोर कोएले को हराया। उन्हें तीनों जजों ने विजेता घोषित किया।
लैशराम सरिता देवी ने महिला 60 किलोग्राम वर्ग में मोजाम्बिक की अपनी प्रतिद्वंद्वी मारिया माचोंग्वा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों के 49 किलोग्राम वर्ग में लैशराम देवेंद्रो ने वेल्स के एशले वेल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मनजीत जांगड़ा ने पुरुषों के 69 किलोग्राम वर्ग में बेहद कड़े मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड के स्टीवन डोनोली को हरा कर फाइनल में जगह बनाई।
गौरतलब है कि भारत अभी 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज सहित 51 मेडल लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 139 मेडल के साथ शीर्ष पर है।
पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में छाईं ऐश्वर्या रायपढ़ें: सीमा को डिस्कस शो में रजत