शंघाई ओपन: सेमीफाइनल में सोंगा से भिड़ेंगे नडाल
दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब नडाल का सामना फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा।
शंघाई। दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब नडाल का सामना फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा।
14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टानस्लिास वावरिंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पराजित किया। सोंगा ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-4 से पराजित किया। स्पेनिश खिलाड़ी लंबे समय से आउट ऑफ फार्म चल रहे थे। विंबलडन में नडाल को दूसरे और यूएस ओपन में तीसरे दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 29 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले हफ्ते बीजिंग में फाइनल में पहुंचा था, जहां उन्हें दुनिया के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।