विंबलडन: सानिया मिर्ज़ा को महिला डबल्स के तीसरे दौर में मिली हार
सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार क्रिस्टेन फ्लिपकेंस को स्विट्जरलैंड की मार्टिना ¨हगिस और ताइवान की चान युंग जान से 2-6, 4-6 से हार मिली।
लंदन, प्रेट्र: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को विंबलडन के महिला डबल्स के तीसरे दौर में हार मिली। सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार क्रिस्टेन फ्लिपकेंस को स्विट्जरलैंड की मार्टिना ¨हगिस और ताइवान की चान युंग जान से 2-6, 4-6 से हार मिली। सानिया की अब मिक्स्ड डबल्स में ही चुनौती बची हैं, जहां वह इवान डोडिग के साथ प्रीक्वार्टर फाइनल में हैं।
राजा का सफर खत्म : पुरुष डबल्स में पहले ही बाहर हो चुके पूरव राजा मिक्स्ड डबल्स में भी हारकर बाहर हो गए। राजा और जापान की उनकी जोड़ीदार इरि होजुमी को तीसरे दौर में स्लोवानिया के आंद्रेजा क्लेपैक और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी से 2-6, 5-7 से हार मिली।
महक दूसरे दौर में : लड़कियों में महक जैन दूसरे दौर पहुंच गईं, जबकि लड़कों में सिद्धांत बांठिया का सफर थम गया। महक ने क्रोएशिया की ली बोसकोविक को 7-6, 4-6, 6-4 से हराया। सिद्धांत को फ्रांस के मैटेओ मार्टिनीऊ से 6-3, 2-6, 5-7 से हार मिली।