विंबलडन: सानिया-मार्टिना दूसरे दौर में
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला डबल्स मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने बुधवार देर रात को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में चीन की एस
विंबलडन। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला डबल्स मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने बुधवार देर रात को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में चीन की एस झेंग और कजाखिस्तान की जरीना डियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।
सानिया और मार्टिना ने 68 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। इस दौरान दोनों ने दो ब्रेक प्वाइंट हासिल किए और 15 में से 10 फस्र्ट सर्व प्वाइंट प्राप्त किए। सानिया ने मैच के बाद कहा, 'हमने अच्छी शुरुआत की है। हमारे लिए यह अहम है। हम अपने खेल से खुश हैं। दूसरे दौर में सानिया और मार्टिना का सामना जापान की किमिको क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन से होगा।