रोनाल्डो चुने गए यूरोप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोपीय पत्रकारों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है। यह सर्वेक्षण उरग्वे के समाचार पत्र 'एल पेस' द्वारा कराया गया। इसमें 144 पत्रकारों में से 89 ने स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ बताया। जर्मनी
मोंटे वीडियो। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को यूरोपीय पत्रकारों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है। यह सर्वेक्षण उरग्वे के समाचार पत्र 'एल पेस' द्वारा कराया गया। इसमें 144 पत्रकारों में से 89 ने स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ बताया। जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नूएर (बैयर्न म्यूनिख) 19 मतों के साथ दूसरे तथा अर्जेंटीना के लियोनेल मैसी (बार्सिलोना) 16 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो इस सत्र (2014-15) के स्पेनिश लीग में अब तक 25 गोल कर चुके हैं।
डिएगो पहले गैर यूरोपीय कोच : यूरोप का सर्वश्रेष्ठ कोच अर्जेंटीना के वर्तमान कोच डिएगो सिमेओन को चुना गया। डिएगो ने 2013-14 सत्र में स्पेनिश लीग की चैंपियन टीम एटलेटिको मैड्रिड का कोच पद संभाला था। एटलेटिको मैड्रिड यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रहा। डिएगो ने 68 मत प्राप्त किए। इस सर्वेक्षण के 1991 में शुरू होने के बाद डिएगो इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले गैर यूरोपीय कोच हैं।