रियो ओलंपिक में पदक विजेता इसी साल बनेंगे अर्जुन और खेल रत्न
रियो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए खेल मंत्रालय इसी साल अर्जुन और खेल रत्न अवॉर्ड देने की कोशिश करेगा। मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए पूरे एक साल
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए खेल मंत्रालय इसी साल अर्जुन और खेल रत्न अवॉर्ड देने की कोशिश करेगा।
मंत्रालय ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए पूरे एक साल इंतजार नहीं करना पड़े। व्यक्तिगत वर्ग में पदक जीतने वाले ऐसे खिलाड़ी जिन्हें अभी तक खेल रत्न नहीं है, उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित करने पर विचार किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार टीम स्पर्धाओं में पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी (ज्यादा गोल करना या ज्यादा गोल बचाना इत्यादि) जिन्हें अभी तक अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला है। इस पुरस्कार के लिए उनके नामों पर विचार किया जाएगा।
राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के लिए पहले के नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों की पिछले चार सालों की उपलब्धियों को ध्यान में रखकर इन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जाता था।