Move to Jagran APP

दिल्ली वेबराइडर्स को रौंद एचआइएल चैंपियन बनी रांची राइनोज

मेजबान रांची राइनोज ने लीग मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली वेवराइडर्स को खिताबी जंग के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग [एचआइएल] अपने नाम कर लिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद रांची राइनोज ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए दो गोल कर ट्रॉफी के साथ ढाई करोड़ नकद पुरस्कार की राशि अपने नाम की।

By Edited By: Published: Mon, 11 Feb 2013 08:44 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2013 09:15 AM (IST)
दिल्ली वेबराइडर्स को रौंद एचआइएल चैंपियन बनी रांची राइनोज

रांची। मेजबान रांची राइनोज ने लीग मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली वेवराइडर्स को खिताबी जंग के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग [एचआइएल] अपने नाम कर लिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद रांची राइनोज ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए दो गोल कर चमचमाती ट्रॉफी के साथ ढाई करोड़ नकद पुरस्कार की राशि अपने नाम की।

loksabha election banner

खिताबी जंग की शुरुआत काफी तेज हुई लेकिन दोनों ही टीम अपनी शुरुआती लय का कायम रखने में नाकाम रहीं। रांची की टीम ने कई बार धावा बोला, पर उसका लाभ नहीं उठा सकी। रांची की टीम ने भले ही पहले क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन पहला गोल दिल्ली वेवराइडर्स ने दागा। 25वें मिनट में मैट गोजेस ने दायें छोर से गेंद साइमन चाइल्ड को पास की और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। दिल्ली की बढ़त के साथ कुछ क्षण के लिए स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। 32वें मिनट में रांची को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम को कोई फायदा नहीं हुआ और हाफ टाइम तक दिल्ली की टीम 1-0 से आगे रही।

हाफ टाइम के बाद दिल्ली वेवराइडर्स की टीम ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर रांची के खिलाफ ताबड़तोड़ आक्रमण किया। 40वें, 41वें व 42वें मिनट में दिल्ली को लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके ड्रैग फ्लिकर रुपिंदरपाल सिंह इसका लाभ नहींउठा पाए। इसके बाद अगले पांच मिनट तक गेंद दिल्ली के गोल के आसपास रही, लेकिन रांची के खिलाड़ी दिल्ली की रक्षा पंक्ति को भेद नहीं पाए। रांची ने चौथे क्वार्टर की तेज शुरुआत की, जिसका फायदा उन्हें 55वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। इस पर ऑस्टिन स्मिथ ने जैसे ही गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचाया पूरा स्टेडियम शोर में डूब गया। एक-एक की बराबरी करने के बाद जोश में लौटी रांची ने अपना हमला और तेज कर दिया और 63वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर मनप्रीत ने रांची को निर्णायक बढ़त दिला दी। दिल्ली की ओर से साइमन चाइल्ड और रांची की तरफ से ऑस्टिन स्मिथ और मनप्रीत सिंह ने गोल दागे। रांची की कप्तानी मौरित्ज फर्टसे व दिल्ली वेबराइडर्स की अगुवाई सरदारा सिंह ने की।

किसे क्या मिला

विजेता : रांची राइनोज [2.5 करोड़ रुपये]

उपविजेता : दिल्ली वेवराइडर्स [1.25 करोड़ रुपये]

तीसरा स्थान : यूपी विजा‌र्ड्स [75 लाख रुपये]

चौथा स्थान : पंजाब वारियर्स [50 लाख रुपये]

फेयर प्ले : रांची राइनोज

सर्वाधिक गोल : मंदीप सिंह

मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर : मंदीप सिंह [20 लाख रुपये]

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सरदारा सिंह [25 लाख रुपये]

सर्वाधिक गोल - दिल्ली वेवराइडर्स [10 लाख रुपये]

शुरुआती लीग का सफरनामा

28 दिनों तक चला टूर्नामेंट

5 शहरों पर आधारित टीमों ने लिया भाग

24 हर टीम में खिलाड़ियों की संख्या

10 हर टीम में थे विदेशी खिलाड़ी

34 मैच खेले गए पूरे टूर्नामेंट में

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.