Move to Jagran APP

HIL-2: रांची रेज ने दिल्ली को हराया लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके

रांची सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। जबकि दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

By ShivamEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 11:15 PM (IST)
HIL-2: रांची रेज ने दिल्ली को हराया लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके

नई दिल्ली। मनप्रीत सिंह द्वारा 9वें और 32वें मिनट में किए गए दो शानदार गोलों के दम पर रांची रेज ने बेशक दिल्ली वेवराइडर्स को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के दूसरे संस्करण में आज मात दे दी लेकिन उसके बावजूद वे सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए। जबकि दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

आज रांची की टीम ने दिल्ली को 6-2 से करारी मात दी लेकिन सेमीफाइनल में जगह हासिल करने के लिए उन्हें दिल्ली की टीम को कम से कम 8 गोलों के अंतर से मात देनी थी, जो मुमकिन नहीं हो पाया। इस मैच के बाद दिल्ली के 23 और रांची के 18 अंक हैं। दबंग मुंबई और कलिंगा लांसर्स पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों के क्रमश: 33 और 28 अंक हैं। उत्तर प्रदेश विजा‌र्ड्स के 22 और पंजाब वॉरियर्स के 17 अंक हैं।

रांची के लिए मनप्रीत सिंह ने दो गोल नौवें और 32वें मिनट में दागे और इमरान खान ने 37वें मिनट में गोल किया। वहीं, दिल्ली के लिए 45वें मिनट में जस्टिन रीड रोज ने गोल दागा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रांची को इस मैच का महत्व पता था और इसलिए उसने शुरू से ही आक्रामक शुरुआत की। शुरुआती मिनटों में उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन रांची गोल नहीं कर पाई। लेकिन नौवें मिनट में मनप्रीत ने फील्ड गोल कर रांची को 2-0 से आगे कर दिया। मालूम हो कि एचआइएल में फील्ड गोल को दो गोल माना जाता है। बढ़त के बाद मेहमान टीम में आत्मविश्वास बढ़ गया था और पहले क्वार्टर में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए दिल्ली को दबाव में बनाए रखा।

दूसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भी रांची ने आक्रामक अंदाज में की। मनप्रीत ने 32वें मिनट में एक बार फिर मौका बनाया और गेंद को नेट में डाल अपना तथा टीम का दूसरा फील्ड गोल दागा। पांच मिनट बाद ही इमरान ने रुहर के क्रास को गोलपोस्ट कि दिशा दिखाते हुए स्कोर 6-0 कर दिया। गोल अंतर कम करने की कोशिश में लगी दिल्ली के लिए पहला गोल 45वें मिनट में आया। इससे पहले दिल्ली ने कई प्रयास किए, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई। 45वें मिनट में रोज ने रूपिंदर के पास को गोलपोस्ट में डाल दिल्ली का खाता खोला। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.