Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया लीग में पंजाब की टीम ने रांची को हराया

रांची तीसरे और पंजाब चौथे स्थान स्थान पर बने हुए हैं।

By ShivamEdited By: Published: Thu, 09 Feb 2017 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM (IST)
हॉकी इंडिया लीग में पंजाब की टीम ने रांची को हराया
हॉकी इंडिया लीग में पंजाब की टीम ने रांची को हराया

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। पंजाब वॉरियर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के पांचवें संस्करण में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने गुरुवार को मिंक वान डेर द्वारा किए गए इकलौते गोल की बदौलत रांची रेज को 1-0 से शिकस्त दी।

loksabha election banner

इस जीत के साथ पंजाब वॉरियर्स के 16 अंक हो गए हैं, हालांकि छह टीमों की अंक तालिका में दोनों टीमों के स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रांची तीसरे और पंजाब चौथे स्थान स्थान पर बने हुए हैं।

घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही पंजाब ने आक्रामक शुरुआत की। तीसरे मिनट में ही पंजाब ने गोल का मौका बनाया, लेकिन रांची केगुरबाज ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। धीरे-धीरे रांची मैच पर हावी होने लगी। इस बीच एश्ले जैक्सन और क्रिस्टोफर रुहर ने तेज आक्रमण किया, लेकिन पंजाब की रक्षापंक्ति ने इन दोनों दिग्गजों को रोक दिया। रांची ने भी इस क्वार्टर में मेजबानों को गोल नहीं करने दिया और हर मामले में उससे एक कदम आगे रही।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब को अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर 24वें मिनट में मिला जिसे मिंक ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। रांची ने तीसरे हाफ में बारबरी की कोशिश की, लेकिन सामंजस्य की कमी के कारण वह मौके नहीं बना सकी। 40वें मिनट में रांची को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जैक्सन दोनों बार असफल रहे। इस हाफ में भी रांची ने गेंद अधिकतर समय अपने पास रखी, लेकिन वह इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके। 46वें मिनट में पंजाब को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मिंक ने गेंद को नेट में डाला, लेकिन रांची ने इस पर वीडियो रेफरल मांगा और रेफरी ने इस गोल को नकार दिया।

पांच मिनट बाद रांची के हिस्से में भी पेनाल्टी कॉर्नर आया, लेकिन विविधता की कोशिश में गेंद गोलपोस्ट के करीब तक भी नहीं पहुंच पाई। रांची को 57वें मिनट में फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पंजाब के गोलकीपर क्लमोंस ने शानदार बचाव करते हुए रांची को बराबरी करने से महरूम रखा और अपनी टीम को जीत दिलाई।

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.