राष्ट्रीय खेलों पर खर्च होंगे 2500 करोड़ रुपये
2018 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने के बाद राज्य सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि छह जनवरी को राज्य सरकार और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आइओए) के बीच इस संबंध में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। 2018 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने के बाद राज्य सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि छह जनवरी को राज्य सरकार और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आइओए) के बीच इस संबंध में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
दिनेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर लगभग 2500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से 1000 करोड़ रुपये की तत्काल जरूरत है। राज्य के किसी बड़े खिलाड़ी को राष्ट्रीय खेलों का ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा, 'उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेल की मेजबानी हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही। उसके लिए इस साल से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। राष्ट्रीय खेलों के लिए बनने वाले खेल गांव में कई प्रकार की सुविधाएं विकसित की जानी हैं। जाहिर है, इसके लिए प्रदेश को केंद्रीय मदद की भी जरूरत होगी। जल्द ही विकास योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाएंगे। खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए हरिद्वार में आवासीय व्यवस्था विकसित करने पर भी विचार चल रहा है। साथ ही, वाटर स्पोट्र्स के इवेंट रुड़की की गंगनहर में कराए जा सकते हैं।