Move to Jagran APP

हॉकी इंडिया लीगः दबंग मुंबई ने पंजाब वॉरियर्स को 10-4 से दी करारी शिकस्त

दबंग मुंबई ने एचआइएल के पांचवें संस्करण में मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स को 10-4 के विशाल अंतर से रौंद दिया।

By ShivamEdited By: Published: Fri, 27 Jan 2017 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 10:30 PM (IST)
हॉकी इंडिया लीगः दबंग मुंबई ने पंजाब वॉरियर्स को 10-4 से दी करारी शिकस्त
हॉकी इंडिया लीगः दबंग मुंबई ने पंजाब वॉरियर्स को 10-4 से दी करारी शिकस्त

मुंबई, प्रेट्र। कप्तान फ्लोरियन फुच और अफ्फान युसूफ के दो-दो गोलों की मदद से दबंग मुंबई ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) के पांचवें संस्करण में मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स को 10-4 के विशाल अंतर से रौंद दिया।

loksabha election banner

इस जीत के बाद मुंबई की टीम कलिंगा लांसर्स को पछाड़कर छह टीमों की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के तीन मैचों में 12 अंक हो गए हैं, जबकि कलिंगा के 10 अंक हैं। मैच की शुरुआत से मुंबई ने आक्रमण जारी रखे और पांचवें मिनट में निक्किन थिमैया ने फील्ड गोल दाग टीम को 2-0 से आगे कर दिया। एचआइएल में फील्ड गोल को दो के बराबर माना जाता है। पंजाब ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई और मैट घोडसे ने मुंबई के हरमनप्रीत सिंह से गेंद छीनते हुए 13वें मिनट में फील्ड गोल मार स्कोर बराबर कर दिया। दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले मुंबई ने बढ़त ले ली थी। फुच ने 30वें मिनट में घेरे के बायें कोने से शानदार शॉट खेल पंजाब के गोलकीपर क्लेमोंस को छकाते हुए बेहतरीन फील्ड गोल दागा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीसरे क्वार्टर में फुच ने अपना दूसरा गोल किया। 43वें मिनट में निक्किन द्वारा बेसलाइन से खेला गया शॉट फुच के पास आया, जिसे उन्होंने गोलपोस्ट की दिशा दिखाई। पंजाब ने काउंटर अटैक किया। 44वें मिनट में अरमान कुरैशी ने करीब से तेज शॉट मार गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। इस गोल के बाद भी पंजाब अभी भी मुंबई से 4-6 से पीछे था। 49वें मिनट में गुरजंत सिंह के पास को मुंबई के अफ्फान ने सफलतापूर्वक गोलपोस्ट में डाला। दो मिनट बाद उन्होंने एक और बेहतरीन शॉट खेल अपना दूसरा गोल कर टीम को 10-4 से जीत दिलाई। इसके बाद गोल अंतर को आखिरी मिनटों में पाट पाना पंजाब के लिए नामुमकिन साबित हुआ।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.