इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने संडरलैंड को हराया
इस जीत के साथ ही सिटी ने तालिका में एक बार फिर से तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई है।
By Bharat SinghEdited By: Published: Tue, 07 Mar 2017 12:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 12:24 PM (IST)
संडरलैंड, एएफपी। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (इपीएल) के 27वें दौर के मैच में संडरलैंड को 2-0 से मात दी।
इस जीत के साथ ही सिटी ने तालिका में एक बार फिर से तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई है। सर्गियो अगुएरो (42वें मिनट) ने गोल दागकर मैनचेस्टर सिटी का खाता खोलने का काम किया।
सिटी के लिए खेले गए अपने पिछले तीन मुकाबलों में सर्गियो का यह पांचवां गोल है। इसके बाद दूसरे हाफ में भी संडरलैंड को बिना कोई अवसर देते हुए मैनचेस्टर सिटी ने दूसरा गोल दागा और जीत हासिल की।
मैनचेस्टर सिटी के लिए यह गोल 59वें मिनट में लेरॉय साने ने किया। सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने कहा, 'हम इस जीत के साथ बहुत खुश हैं। हमने काफी अच्छा खेल दिखाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे लिए पहले हाफ में बढ़त बनाना बहुत जरूरी था, जो हमने किया। आगे चलकर हमें इसी का फायदा मिला। हमने पहले हाफ की बढ़त से दबाव बना लिया था।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें