Move to Jagran APP

इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया

उन्हें भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, लेकिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि 'लिंग असमानता' के कारण 'इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है। सानिया ने महिला खिलाड़ी होने के कारण अपने करियर के दौरान आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा

By sanjay savernEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 03:00 PM (IST)
इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल : सानिया

नई दिल्ली । उन्हें भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, लेकिन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि 'लिंग असमानता' के कारण 'इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है। सानिया ने महिला खिलाड़ी होने के कारण अपने करियर के दौरान आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि 'हां, इस देश में सानिया मिर्जा होना मुश्किल है। मेरा मानना है कि मुझे अपने करियर में अधिकतर विवादों का सामना इसलिए करना पड़ा, क्योंकि मैं महिला हूं। यदि मैं पुरुष होती तो इनमें से कुछ विवादों से बच सकती थी।

loksabha election banner

सानिया को दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना दूत नियुक्त किया गया। वे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने और लिंग समानता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इससे जुड़ी हैं। सानिया दक्षिण एशिया क्षेत्र की पहली महिला हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र में सद्भावना दूत नियुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि 'मेरा मानना है कि भारत में खेलों में अधिक महिलाओं को आना चाहिए। संस्कृृति को बदलने की जरूरत है। सरकार इसमें शामिल हो रही है और मुझे लगता है कि इससे काफी चीजों में बदलाव हो रहा है। हमारे वर्तमान खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल महिला खेलों को बहुत बढ़ावा देते हैं और मैंने निजी रूप से यह देखा है।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.