Move to Jagran APP

विश्व कप चरण-2: कांस्य के साथ लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम

पुरुष टीम ने पिछले महीने शंघाई में विश्व कप चरण-1 में स्वर्ण पदक हासिल किया था, लेकिन यहां वह अपना प्रदर्शन दोहराने में नाकामयाब रही।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 09:20 PM (IST)
विश्व कप चरण-2: कांस्य के साथ लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम

अंताल्या, प्रेट्र: अभिषेक वर्मा और दिव्या दहल की भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड जोड़ी ने तीरंदाजी विश्व कप चरण-2 में भारत को इकलौता कांस्य पदक दिलाया। सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की टीम स्पर्धाओं में मिली हार के बाद अभिषेक और दिव्या से देश के लिए एकमात्र पदक की उम्मीद लगाई जा रही थी। इस जोड़ी ने देश को निराश भी नहीं होने दिया। उन्होंने 154-153 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में भारत को खाली हाथ नहीं लौटने दिया।
इससे पहले पुरुषों की कंपाउंड टीम अपने फ्रेंच प्रतिद्वंद्वियों से कांस्य पदक के मुकाबले में हार गई। महिलाओं की कंपाउंड टीम को भी 222-227 से हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

पुरुष टीम ने पिछले महीने शंघाई में विश्व कप चरण-1 में स्वर्ण पदक हासिल किया था, लेकिन यहां वह अपना प्रदर्शन दोहराने में नाकामयाब रही। इसी तरह ओलंपिक की स्पर्धा रिकर्व श्रेणी में भारतीय टीम ने कोई रुझान नहीं दिखाया। रिकर्व तीरंदाजों ने अंतिम पदक 2016 में विश्व कप चरण-3 में जीता था, तब से अब तक वह कोई करिश्मा करने में नाकाम रही है। तब अतानु दास और दीपिका कुमारी की मिक्स्ड जोड़ी ने भारत को रिकर्व में रजत पदक दिलाया था। भारत को कंपाउंड टीम स्पर्धा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसमें भारत को निराशा मिली।

पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में विश्व कप चरण-1 में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम के तीनों तीरंदाज अभिषेक वर्मा, चिन्ना राजू श्रीथेर और गुरविंदर सिंह अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से पार नहीं पा सके। महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में दिव्या दहल, ज्योति सुरेखा वेन्नम और स्नेहल मांधरे ने अपने मुकाबलों में बढ़त भी बनाई, लेकिन बाद में चूक गई।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.