जोशना चिनप्पा की हार के साथ लंदन में खत्म हुई भारतीय चुनौती
ब्रिटिश ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के दूसरे दौर में ही भारत का अभियान खत्म हो गया है।
By Bharat SinghEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:01 PM (IST)
चेन्नई, पीटीआइ। लंदन में जारी ब्रिटिश ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के दूसरे दौर में ही भारत का अभियान खत्म हो गया है। भारत की एकमात्र चुनौती जोशन चिनप्पा को दुनिया की नंबर तीन मिस्र की खिलाड़ी रनीम एल वेलिली ने हरा दिया।
दीपिका पल्लिकल के बाहर होने के बाद इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती जोशना के हाथों में ही थी। जोशना तीसरी वरीय खिलाड़ी के हाथों 8-11, 7-11, 7-11 से हारीं।
इससे पहले 2015 में कतर ओपन में हुए मुकाबले में हुए भारतीय खिलाड़ी मिस्र की खिलाड़ी को हरा चुकी थी। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी विश्व की पूर्व नंबर एक मिस्र की खिलाड़ी से कहीं भी मुकाबला करती नजर नहीं आईं।
मिस्र की खिलाड़ी ने केवल 27 मिनट में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। सौरव घोषाल के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइ न कर पाने के बाद पुरुष वर्ग में भारत की ओर से कोई चुनौती नहीं रह गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें