महान गोल्फ खिलाड़ी अर्नाल्ड पामर का 87 वर्ष की आयु में निधन
महान गोल्फ खिलाड़ी अर्नाल्ड पामर का रविवार के दिन 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी गोल्फ एसोसिएशन ने दी है।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 12:35 PM (IST)
वाशिंगटन। महान गोल्फ खिलाड़ी अर्नाल्ड पामर का रविवार के दिन 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी गोल्फ एसोसिएशन ने दी है।
गोल्फ एसोसिएशन ने ट्वीट कर अर्नाल्ड की मौत पर दुख जताते हुए लिखा कि,'गोल्फ के महान एंबेसडर का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
अर्नाल्ड पामर ने अपने शानदार करियर के दौरान सात प्रमुख टूर्नामेंट पर कब्जा किया।जिसमें मास्टर (परास्नातक) चार बार (1958, 1960, 1962 और 1964 में), ब्रिटिश ओपन दो बार (1961 और 1962 में) और एक बार अमेरिकी ओपन (1960 में)।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें