इवानोविच से शादी करने वाले फुटबॉलर बास्तियन श्वांस्टाइगर ने लिया संन्यास
जर्मनी के सितारा फुटबॉलर बास्तियन श्वांस्टाइगर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।
बर्लिन। जर्मनी के स्टार फुटबॉलर बास्तियन श्वांस्टाइगर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। बास्तियन ने इसी महीने सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी एना इवानोविच से शादी की थी। दोनों के बीच लंबे समय से रोमांस चल रहा था।
इस सितारा फुटबॉलर ने करियर की शुरुआत 2004 में की थी। वषर्ष 2014 में बास्तियन को जर्मन फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। जर्मनी को 2014 का फीफा विश्व कप जिताने में भी इनकी अहम भूमिका रही है। वे मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से बतौर मिडफील्डर के रूप में खेलते थे। अधिकांश मैचों में वे सेंट्रल मिडफील्डर की जिम्मेदारी संभालते हैं। हालांकि उन्होंने शुरआत में वाइड मिडफील्डर के रूप में खेलना शुरू किया था। बास्तियन ने बेयर्न म्यूनिख के साथ 13 सत्र बिताए, करीब 500 मैच खेले और 68 गोल किये थे।