फीफा ने फॉक्स और टेलेमुंडो को प्रसारण के अधिकार दिए
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने एक और विश्व कप के लिए अमेरिकी टीवी साझेदारों फॉक्स व टेलेमुंडो के साथ जुड़े रहने का फैसला किया है। हैरानी भरी घोषणा में फीफा ने अपने टूर्नामेंटों के अमेरिका और कनाडा के करारों को 2026 तक बढ़ा दिया। फॉक्स ने 2026 विश्व कप
न्यूयॉर्क। फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने एक और विश्व कप के लिए अमेरिकी टीवी साझेदारों फॉक्स व टेलेमुंडो के साथ जुड़े रहने का फैसला किया है। हैरानी भरी घोषणा में फीफा ने अपने टूर्नामेंटों के अमेरिका और कनाडा के करारों को 2026 तक बढ़ा दिया। फॉक्स ने 2026 विश्व कप की अमेरिकी अंग्रेजी भाषा की कवरेज को 2018 व 2022 के विश्व कप के मौजूदा करार में जोड़ लिया है। इस अनुबंध की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है।
वर्ष 2011 में फॉक्स ने अंग्रेजी भाषा के अधिकार दो विश्व कप के लिए इएसपीएन को पीछे छोड़कर 42 करोड़ 50 लाख डॉलर में हासिल किए थे। दूसरी तरफ अमेरिका के टेलेमुंडो के करार को भी बढ़ाया गया है। इसे स्पेनिश भाषा की कवरेज और कनाडा में सीटीवी-टीएसएन में कवरेज का अधिकार हासिल है।