जोकोविक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम
सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक विश्व वरीयता क्रम में बीते 57 सप्ताह से शीर्ष पर बने हुए हैं। सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में जोकोविक 13,845 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। बीते सप्ताह जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल के 56 सप्ताह तक शीर्ष पर रहने के रिकॉर्ड
मैड्रिड। सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक विश्व वरीयता क्रम में बीते 57 सप्ताह से शीर्ष पर बने हुए हैं। सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में जोकोविक 13,845 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। बीते सप्ताह जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल के 56 सप्ताह तक शीर्ष पर रहने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। नडाल ने रविवार को हैम्बर्ग ओपन जीतने के साथ रैकिंग में एक स्थान का सुधार किया है।
ताजा सूची में नडाल 3410 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्विस स्टार रोजर फेडरर दूसरे और स्कॉटलैंड के एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं। एक अन्य स्विस स्टार स्टानसिलास वावरिंका चौथे, जापान के केई निशिकोरी पांचवें, चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक छठे स्थान पर हैं। इसी तरह स्पेन के डेविड फेरर सातवें, क्रोएशिया के मारिन सिलिक आठवें और कनाडा के मिलोस राओनिक 10वें पायदान पर हैं। महिला वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स पहले स्थान पर बरकरार हैं। रूसी स्टार मारिया शारापोवा और रोमानिया की सिमोना हालेप तीसरे स्थान पर हैं।