देवेंद्र ने लंदन विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाइ, ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय
इस लिहाज से उनकी यह उपलब्धि खास हो जाती है।
पटियाला, पीटीआइ। भारत के देवेंदर सिंह ने रविवार को भारतीय ग्रां प्रि एथलेटिक्स मीट में 84.57 मीटर भाला फेंककर लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ किया है।
सेना में हवलदार रैंक के देवेंदर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 80.21 मीटर था। वह लंदन विश्व चैंपियनशिप के लिए भाला फेंक स्पर्धा में क्वालीफाइ करने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं। इस लिहाज से उनकी यह उपलब्धि खास हो जाती है।
विश्व जूनियर चैंपियन और रिकॉर्डधारक नीरज चोपड़ा ने कुछ दिन पहले जियाक्सिंग में एशियाई ग्रां प्रि में 83.32 मीटर भाला फेंक कर लंदन के लिए अपना टिकट पक्का किया था।
लंदन में होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइंग का मानक 83 मीटर है। देवेंदर कुल 15वें भारतीय हैं जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ किया।