दीपिका ने विश्व कप तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक
भारत की धुरंधर तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया की चांग ह्ये जिन को हरा दिया। प्रतियोगिता में नौवीं वरीयता प्राप्त दीपिका ने अपनी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांस्य पदक
अंताल्या (तुर्की)। भारत की धुरंधर तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक के मुकाबले में कोरिया की चांग ह्ये जिन को हरा दिया। प्रतियोगिता में नौवीं वरीयता प्राप्त दीपिका ने अपनी दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांस्य पदक गंवाने के बावजूद कोरियाई तीरंदाजों ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए।
इससे पहले 20 वर्षीय दीपिका सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती देने के बावजूद कोरिया की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता की बो बेई को मात देने में सफल नहीं हो सकीं। डोला बनर्जी, सतबीर कौर और स्नेहल दिवाकर व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी थीं। दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने स्वीडन की क्रिस्टिन ब्रिजेनडल को 6-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुïरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने उक्रेन की पाव्लोवा, अमेरिका की ला नोला, जापान की कावानाका और ताइपे की शिह चिया लिन को हराकर बो बेई से भिडऩे का अधिकार हासिल किया।