Move to Jagran APP

राष्ट्रीय खेल: तीरंदाज दीपिका का गोल्डन डबल

पूर्व राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की पदक विजेता दीपिका कुमारी की अगुआई में झारखंड ने 35वें राष्ट्रीय खेलों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में टीम वर्ग के दो स्वर्ण पदक जीते, लेकिन वह व्यक्तिगत वर्ग में पदक से चूक गई।

By sanjay savernEdited By: Published: Mon, 09 Feb 2015 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 09 Feb 2015 09:08 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल: तीरंदाज दीपिका का गोल्डन डबल

तिरुअनंतपुरम। पूर्व राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की पदक विजेता दीपिका कुमारी की अगुआई में झारखंड ने 35वें राष्ट्रीय खेलों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में टीम वर्ग के दो स्वर्ण पदक जीते, लेकिन वह व्यक्तिगत वर्ग में पदक से चूक गई।

loksabha election banner

कोच्चि में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड ने महिला रिकर्व वर्ग में तीनों स्वर्ण जीते। दीपिका की अगुआई में झारखंड ने महिला टीम और मिक्स्ड टीम फाइनल में मणिपुर को हराया। व्यक्तिगत स्वर्ण लक्ष्मी रानी माझी ने जीता, जिन्होंने फाइनल में असम की सतबीर कौर सैनी को 7-3 से हराया। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में उत्तर प्रदेश की सीमा वर्मा ने 6-2 से हराया। मिक्स्ड टीम और महिला टीम का कांस्य बंगाल को मिला। पुरुष टीम वर्ग का स्वर्ण उत्तर प्रदेश ने जीता, जबकि असम दूसरे और सेना तीसरे स्थान पर रही।

एथलेटिक्स स्पर्धायें सोमवार से शुरू हुई, जिसमें मेजबान केरल को पहले ही दिन करारा झटका लगा। स्टार लांग जंपर रंजीत माहेश्वरी क्वालीफाइंग दौर में गलत शुरुआत के कारण फाइनल्स में जगह नहीं बना सके। पुरुषों के ट्रायथलन में सेना ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग का स्वर्ण जीता। मीनाचंद्रा ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता, जबकि दिलीप और गुरुदत्त के साथ मिलकर टीम वर्ग में शीर्ष पर रहे। व्यक्तिगत रजत दिलीप और कांस्य मणिपुर के महेश को मिला। टीम फाइनल में गोवा दूसरे और मणिपुर तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के ट्रायथलन में गुजरात की पूजा चौरुषी ने व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। वह, पल्लवी और प्रज्ञा टीम वर्ग में भी अव्वल रहीं। व्यक्तिगत रजत मणिपुर की लिंथेंइंगाम्बी और कांस्य रानी देवी को मिला। टीम में महाराष्ट्र दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

वुशू में सेना के साजन लामा ने पुरुषों के ताओलू में स्वर्ण जीता, जबकि मणिपुर के पुंशिबा को रजत और झारखंड के दीपक बहादुर को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में मणिपुर की एलएस चानू और उत्तर प्रदेश की रीता देवी को स्वर्ण, मध्यप्रदेश की साक्षी वैद्य को रजत और झारखंड की मीनू मुंडा को कांस्य मिला।

सेना का दबदबा बरकरार :

सेना (सर्विसेज स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड) ने लगातार अपना दबदबा बनाए रखा। सेना ने 48 स्वर्ण, 15 रजत और 15 कांस्य समेत 78 पदक हासिल कर लिए हैं। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जिसने 27 स्वर्ण, 37 रजत और 27 कांस्य समेत 91 पदक जीते। हरियाणा 27 स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य लेकर तीसरे स्थान पर है।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.