दुनिया का पहला इमोजी वाला अजगर
जस्टिन यहां सांपों की दुकान चलाते हैं। वह पिछले कई साल से सांपों को अनोखे रंग देने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 10:51 AM (IST)
तिब्लिसी, एजेंसी। अभी तक आपने स्माइली इमोजी को दोस्तों से चैट करते समय ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अब यही स्माइली अगर आपको सांपों में भी देखने को मिले तो?
दरअसल जॉर्जिया के टोकोया शहर में रहने वाले जस्टिन कोबिलका ने ऐसा कर दिखाया है। उन्हें इसके लिए दस साल लगे। जस्टिन यहां सांपों की दुकान चलाते हैं। वह पिछले कई साल से सांपों को अनोखे रंग देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वह रिसेसिव म्यूटेशन प्रक्रिया के जरिये उनके डीएनए में बदलाव करते हैं। इसके बाद पैदा होने वाले सांपों या अजगरों को वह पांच हजार डॉलर तक की कीमत पर बेचते हैं। अब उन्होंने एक सफेद अजगर का जन्म कराया है। उसके शरीर पर तीन स्माइली इमोजी हैं। उन्होंने उसका एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर भी डाला। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें