अंग्रेजी भूल फ्रेंच बोलने लगी महिला
कभी कोई व्यक्ति अग्रेंजी बोलते-बोलते अचानक फ्रेंच बोलने लग जाए तो क्या कहेंगे? वो भी तब जब उसका दूर-दूर तक उस भाषा से कोई वास्ता नहीं हो। ऐसा ही वाकया एक महिला के साथ हुआ।
सिडनी। कभी कोई व्यक्ति अग्रेंजी बोलते-बोलते अचानक फ्रेंच बोलने लग जाए तो क्या कहेंगे? वो भी तब जब उसका दूर-दूर तक उस भाषा से कोई वास्ता नहीं हो। ऐसा ही वाकया एक महिला के साथ हुआ। हुआ यूं कि एक दिन अचानक वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अस्पताल में आठ दिन बाद उसे होश आया। प्रसन्न परिवार वालों ने जब उसका हाल-चाल लेना शुरू किया तो उसके जवाब समझ से परे थे। परिजनों ने डॉक्टरों को सूचित किया। जांच करने पर पता चला कि सिर पर लगी गंभीर चोट के चलते वह अंग्रेजी के बजाय फ्रेंच से मिलते-जुलते शब्दों का उच्चारण कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर