आधे चेहरे के साथ पैदा हुई थी, अमेरिका में सर्जरी के बाद ऐसी दिखती है
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो विकृत हैं। ऐसी ही एक लड़की आधे चेहरे के साथ पैदा हुई। अब वह सर्जरी करवाकर पूरी तरह बदल जाएगी।
30 साल आधे चेहरे के साथ गुजार लिए
स्लोवाकिया में रहने वाली 30 साल की इवांका डेंसिसोवा गोल्डेनहेर सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह जन्मजात बीमारी है। जिसमें इंसान के चेहरे के कई अंग पूरी तरह से विकसित नहीं होते और शक्ल आधी-अधूरी रह जाती है। यही हाल इवांका का है। पिछले 30 सालों से वह आधे चेहरे के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। कई बार उनके मन में सुसाइड कर भी ख्याल आया लेकिन इवांका ने हिम्मत नहीं हारी और वह अपनी कमजोरी को दुनिया से छिपाते-छिपाते 30 साल गुजार लिए।
अमेरिका में करवाई सर्जरी
पेशे से वकील इवांका अब चाहती हैं कि वह अपने चेहरे को सही आकार दे सकें। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में सर्जरी करवाई और एक सर्जरी सितंबर में होनी है। जिसके बाद इवांका का चेहरा भी पूरी तरह से बदल जाएगा। अपने आधे चेहरे को छुपाने के लिए इवांका लंबे बाल रखती हैं और उसे आगे करके चेहरे को ढंक देती है। इतने सालों तक उन्होंने इसी तरीके से अपनी शक्ल दुनिया से छुपाए रखी।
25 हजार बच्चों में किसी एक को होती है बीमारी
इवांका को जो बीमारी है वह करीबन 25 हजार बच्चों में किसी एक को होती है। इसमें चेहरे के कान और आंख ज्यादा प्रभावित होते हैं। यह अपने क्रमानुसार बढ़ नहीं पाते। यही नहीं इसकी वजह से हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।