इतनी बड़ी सब्जियां, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं या किचन में पकाएं
कभी देखी हैं ऐसी विशाल सब्जियां जिनकी या तो आप प्रदर्शनी लगा सकते हैं या एक को बना कर पूरी दावत निपटा सकते हैं। अगर नहीं तो अब देख लीजिए।
हजार किलो का कद्दू
जीहां ये है नार्वे के की एक प्रतियोगिता में दिखाया गया रिकॉर्ड ब्रेकिंग कद्दू जिसे अमेरिका एक नागरिक ने उगाया था। इस कद्दू का वजन है 933.4 किलो और इसे 2014 की एक प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया गया था।
ये भी विजेता कद्दू
नार्वे की इसी हॉफ मून बे नाम की प्रतियोगिता में 2007 का विजेता था ये 691.2 किलो का कद्दू।
मेरे पास भी है विशाल कद्दू
जर्मनी के किसान ओलिवर लैंगहैम ने ईनाम तो नहीं जीता पर उन्होंने भी अपने बगीचे में 320 किलो का कद्दू उगा कर दिखाया।
विशाल खीरा
मैरॉव नाम की इस हरे छिलके और सफेद गूदे वाली सब्जी ने 2008 में अपने आकार के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। इसे आप विदेशी खीरा कह सकते हैं इसे भी सलाद में प्रयोग किया जाता है। इसका वजन 51.2 किलो था।
दस किलो की शकरकंदी देखी है
लेबनान के किसान खालिद समहत ने 2008 में 11.2 किलो की शकरकंदी उगा कर रिकॉर्ड बनाया।
प्याज है खास
हैरोगेट ऑटम फ्लॉवर शो में 2011 में दिखाया गया ये प्याज भी कुछ हटके है। क्योंकि इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्याज का वजन 8.150 किलो का है।
खीरा राजा
हालाकि 2011 के इस शो में विजेता रहा एक खीरा जिसकी लंबाई 83 cm थी।
गाजर भी नहीं पीछे
अरे आप क्या गाजर को कम समझते हैं तो एक बार इसे देख लीजिये। 6.5 किलो की ये गाजर हैरोगेट के ऑटम फ्लॉवर शो में 2013 में प्रदर्शित की गयी थी।
गोभी रानी
हैरोगेट ऑटम फ्लॉवर शो 2011 में इस विशाल पत्तागोभी को पुरस्कृत किया गया था क्योंकि इसका आकार अदभुद था।
सलाद तैयार टमाटर के साथ
भई भारी विशाल गाजर भी है खीरा भी तो टमाटर क्यों रहे पीछे। 2011 के इसी शो में इस विशालकाय टमाटर ने भी अपने आकार से लोगों को प्रभावित किया। इसे ईनाम भी दिया गया था।