उम्रदराज फ्रिज की बरकरार है शीतलता
एक तरफ जहां सबसे उम्रदराज महिला और पुरुष होने के रिकॉर्ड बन रहे हैं। उसी क्रम में यहां एक फ्रिज ने भी 84 साल तक बिना खराबी के चलने का रिकॉर्ड बनाया है। सालों से काम कर रही इस फ्रिज की मशीन किसी नए फ्रिज से कम नहीं है।
न्यूयार्क। एक तरफ जहां सबसे उम्रदराज महिला और पुरुष होने के रिकॉर्ड बन रहे हैं। उसी क्रम में यहां एक फ्रिज ने भी 84 साल तक बिना खराबी के चलने का रिकॉर्ड बनाया है। सालों से काम कर रही इस फ्रिज की मशीन किसी नए फ्रिज से कम नहीं है।
यहां रहने वाले एक परिवार ने इसे 1929 में खरीदा था, तब इसकी कीमत 300 डॉलर थी। बिना खराब हुए सेवा देने के चलते जहां इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। वहीं आज इसकी कीमत भी बढ़कर 4225 डॉलर तकरीबन दो लाख रुपये के करीब हो चुकी है। लंबे समय तक चलने की वजह का पता लगाने के लिए उस समय की अन्य मशीनों को कबाड़ से निकालकर देखा गया। लेकिन फ्रिज की लंबी उम्र का राज अभी भी राज बना हुआ है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर