अब घोंघे कर रहे हैं फेस मसाज
कल्पना कीजिए की आप अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए किसी महंगे स्पा सेंटर में जाएं और आपके पूरे शरीर पर घोंघे या स्नैल छोड़ दिए जाएं। डरिए नहीं, हम यहां किसी बुरे सपने की बात नहीं कर रहें हैं।
कल्पना कीजिए की आप अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए किसी महंगे स्पा सेंटर में जाएं और आपके पूरे शरीर पर घोंघे या स्नैल छोड़ दिए जाएं। डरिए नहीं, हम यहां किसी बुरे सपने की बात नहीं कर रहें हैं। दरअसल आजकल घोंघे या स्नैल से फेस और बॉडी मसाज करने का नया चलन जोर पकड़ रहा है।
वैसे घोंघों से मसाज करवाने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है। कई महिलाओं को अपने शरीर पर घोंघों के रेंगने की कल्पना मात्र से ही डर लग सकता है। पर ऐसे मसाज करने वाले स्पा संचालकों का कहना है कि घोंघे में कोलाजन, ग्लाईकॉलिक एसिड, एंटीबायोटिक्स और तमाम दूसरे तरह के कंपाउंड होते हैं। शरीर पर इसका चलना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस तरह के मसाज से चोट के निशान भी भर जाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि मसाज के लिए अफ्रीकी घोंघे सबसे अच्छे होते हैं। इस तरह के घोंघों को फ्रांस और रूस में सबसे ज्यादा मसाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
धीरे-धीरे कई औरतें अपना डर पीछे छोड़कर इस मसाज के लिए आगे आई हैं। इस पद्धति से मसाज की लोकप्रियता बढऩे के कारण घोंघे को पैदा करवाने और बढ़ाने वाले किसानों को भी फायदा हुआ है।