बोलने वाला पेन
प्रगति मैदान में 19वां दिल्ली पुस्तक मेला चल रहा है। मेले में नई व अनोखी चीजों की तलाश कर रहे बच्चों को बोलता पेन (टॉकिंग पेन) काफी पसंद आ रहा है। अंग्रेजी उच्चारण साफ करने में उपयोगी यह पेन बच्चे ही नहीं बड़ों को भी लुभा रहा था। टॉकिंग पेन मेले में हर किसी को आकर्षित कर रहा है।
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में 19वां दिल्ली पुस्तक मेला चल रहा है। मेले में नई व अनोखी चीजों की तलाश कर रहे बच्चों को बोलता पेन (टॉकिंग पेन) काफी पसंद आ रहा है। अंग्रेजी उच्चारण साफ करने में उपयोगी यह पेन बच्चे ही नहीं बड़ों को भी लुभा रहा था। टॉकिंग पेन मेले में हर किसी को आकर्षित कर रहा है। इस पेन की खासियत है कि इसे लिखे हुए शब्द पर रोल करने पर यह बोलता है। यह अंग्रेजी भाषा का सही उच्चारण सिखाता है। पेन बैटरी चालित है। दरअसल यह पेन सेंसर बेस्ड है। जो खास तरह से तैयार किताबों पर लिखे अक्षरों के पिक्सल और टेक्स्ट के संपर्क में आते ही उसे रीड करने लगती है और सेंसर उसे ऑडियो कोड में कनवर्ट करता है। इसमें लगे छोटे से स्पीकर के माध्यम से उन शब्दों को सुना जा सकता है। इस पेन में माइक, यूएसबी चार्जर, स्पीकर, हेडफोन, कार्ड रीडर, पावर बटन और वॉल्यूम सिस्टम है।
जागरण संवाददाता
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर