Move to Jagran APP

अनोखी बीमारी से ग्रसित है यह परिवार

यह संसार भी अजीब है जो कई विचित्र प्राणियों से भरा पड़ा है। किसी व्यक्ति की अजीबोगरीब शारिरिक संरचना जहां उसके अंदर हीन भावना भर देती है तो कभी-कभी वह हंसी का पात्र भी बन जाता है। ऐसा ही एक विचित्र मामला मेक्सिको में रहने वाले एक परिवार के बारे में

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2015 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2015 10:16 AM (IST)

यह संसार भी अजीब है जो कई विचित्र प्राणियों से भरा पड़ा है। किसी व्यक्ति की अजीबोगरीब शारिरिक संरचना जहां उसके अंदर हीन भावना भर देती है तो कभी-कभी वह हंसी का पात्र भी बन जाता है।

loksabha election banner

ऐसा ही एक विचित्र मामला मेक्सिको में रहने वाले एक परिवार के बारे में सुना है।

इस परिवार के सदस्यों की विशेषता यह है कि इनके परिवार जो भी बच्चा जन्म लेता है उसके मुंह पर बाल उगे हुए होते हैं। चाहे परिवार में लड़की का जन्म हो या लड़के का। मेडिकल साइंस की मानें तो यह एक वेयरवोल्फ सिंड्रोम बीमारी है जो जन्मजात पाई जाती है। यह परिवार भी वेयरवोल्फ सिंड्रोम से ग्रसित है। इस परिवार में 30 लोग हैं। परिवार के सभी सदस्य इस बीमारी से ग्रसित हैं। इस परिवार की लड़कियों को भी शेव बनाते देखा जा सकता है। यह परिवार जीजज चुए एसवेज का है। चुए के परिवार में सभी लोग इस दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं। इस स्थिति में बदन पर बालों की बढ़त अत्यधिक होती है। महिला हो या पुरूष, बालों की ये बढ़त इतनी ज्यादा होती है कि ये उनके चेहरे को भी घेर लेती है। इस वजह से कई लोग उन्हें भेडिय़ा या फिर लंगूरों का परिवार मानते हैं।

लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। इस वजह से यह परिवार उत्पीडऩ का शिकार होता है।

इस परिवार की लड़कियां भी चेहरे पर शेव करती हैं। इस परिवार के सदस्यों का कहना है कि

भगवान चाहते थे कि वो अलग से दिखे इसलिए उन्हें ऐसा बनाया गया है।

गौरतलब है कि कुछ बीमारियां लाइलाज व जन्मजात होती हैं जिनका इलाज करना मुश्किल होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.