शॉकिंग ट्विन्स: एक दूजे से जुदा-जुदा फिर भी जुड़वा
जुड़वा बच्चों के लेकर यही माना जाता है कि वे एक जैसे होते हैं लेकिन इन दिनों एक अनोखे ट्विन्स चर्चा में हैं। दोनों में जमीन-आसमान का अंतर है। हालांकि इसके पीछे एक बड़ी वजह है..
एक पिता और एक मां को
जी हां इन दिनों कलानी और जरानी डीन नाम की दो जुड़वा बहनें काफी चर्चा में हैं। कहने को तो जुड़वा हैं लेकिन इनका कलर और फीचर्स देखने के बाद किसी को यकीन नही होता है। इलिनोइस के क्विंसी में रहने वाले टॉमस डीन और व्हिटनी मेयर भी अपने बच्चों को लेकर हैरान हैं। कलानी डीन और जरानी डीन का जन्म 23 अप्रैल 2016 को हुआ था। जब ये दोनों पैदा हुईं तो इनके रंग और फीचर्स में एक बड़ा अंतर दिखा। कलानी अपनी मां की तरह है। उसका रंग काफी साफ और उसकी आंखें नीली हैं। वहीं जरानी अपने पिता को पड़ी है। उसकी त्वचा का रंग साफ नहीं है। इसके अलावा उसकी आंखे भी पिता की आंखो की तरह भूरी है। जन्म के बाद से ये ट्विन्स काफी चर्चा में हैं।
तस्वीरें देखकर लोग हैरान
इनके पैरेंट्स ने हाल ही में इनका बर्थडे सेलिब्रेट किया और इनकी तस्वीरें पोस्ट की है। जिससे सोशल मीडिया पर लोग इनकी तस्वीरें देखकर हैरान हो रहे हैं। वहीं इन बच्चियों के रंग और फीचर्स अलग होने से इन्हें विज्ञान के क्षेत्र में बिरेशिएल ट्विन्स कहते है। कहा जाता है कि ऐसे ट्विन्स करीब 500 ट्विन्स में एक होते हैं। बिरेशिएल ट्विन्स बच्चों का जन्म तभी होता है जब दो अलग शुक्राणु दो अलग अंडाणुओं को निषेचित करते हैं। इसके अलावा इनके आंखों, रंग आदि के लिए जीन भी जिम्मेदार होते हैं। पैरेंट्स के अलग-अलग जीन का प्रभाव इनमें साफ दिखता है। उसी तरह इन बच्चियों में भी मां पिता के अलग-अलग जीन की वजह से अंतर दिख रहा है। क्यूट सी दिखने वाली कलानी और जरानी को लेकर इनके पैरेंट्स का कहना है कि ये बच्चियां नस्लवाद के खिलाफ एक प्रतीक है।