फस्र्ट क्लास की टिकट बुक कर बाजों को करवायी गई हवाई यात्रा
सऊदी अरब के इस प्रिंस ने अपने पालतू बाजों के लिए फ्लाइट में मिडिल सीट बुक करवाई और उन्हें अपने साथ सफर भी करवाया।
दुनिया में शौकीन लोगों की कोई कमी नही है लेकिन ये भी सच है कि शौक भी वही पूरा कर सकता है जिसके पास संपत्ति की कोई कमी न हो। कुछ ऐसे ही हैं सऊदी अरब में रहने वाले राजकुमार तुर्की बिन अब्दुल्लाह। अपने शौक के लिए ये शख्स दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह हर जगह सोने की गाडिय़ों में ही जाते हैं।
इसी तरह का उनका एक नया शौक भी सामने आया है। सऊदी अरब के इस प्रिंस ने अपने पालतू बाजों के लिए फ्लाइट में मिडिल सीट बुक करवाई और उन्हें अपने साथ सफर भी करवाया। हालांकि खाड़ी देशों में लोगों को अपने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की अनुमति होती है। विमान कंपनी उन्हें यात्रियों के साथ ले जाने से नहीं रोक सकती है। जब यात्रियों ने विमान में इतने सारे बाजों को एक साथ देखा तो हैरान रह गए।
बाजों की फ्लाइट में सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इस घटना पर विमान कंपनी का कहना है कि यहां पालतू पशु-पक्षियों को अपने साथ ले जाना आम बात है।
यह भी पढ़ें: वजन 435 किग्रा. इस शख्स की डाइट सुन हैरान रह जाएंगे आप