Optical Illusion: क्या 6 सेकंड में छिपा कैक्टस खोज सकते हैं आप, खोज लिया तो मान जाएंगे चील जैसी हैं आपकी आंखें
ऑप्टिकल इल्यूजन काफी मजेदार गेम होता है। इसे हल करने से आपका दिमाग तेज होता है। इससे आपकी क्रिएटिव स्किल्स और ऑब्जरवेशन स्किल मजबूत होते हैं। इसलिए इसे रोज हल करना फायदेमंद हो सकता है। इसलिए हम आज आपके लिए एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं जिसे हल करने के लिए आपको बस 6 सेकंड का ही समय मिलेगा।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को एक्टिव बनाए रखने के लिए अच्छा गेम है। इसकी मदद से ऑब्जर्वेशन स्किल्स बेहतर होती हैं। इसके कारण आपका दिमाग तेज बनता है। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी फायदेमंद भी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर डूम स्क्रॉलिंग करने के बदले, इसे हल करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे आपका टाइम पास भी हो जाएगा और सोशल मीडिया की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए अपने दिन का कुछ समय इस ब्रेन टीजर के लिए निकाला जा सकता है। इसलिए हम आपके लिए आज एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं, जिसे हल करना काफी मजेदार होगा और आपके दिमाग की एक्सरसाइज भी हो जाएगी। आइए देखते हैं क्या है आज का चैलेंज।
आज का मजेदार चैलेंज
आज का चैलेंज काफी मजेदार होने वाला है। आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जो एक नर्सरी का सीन है। इसमें आपको कई प्रकार के पौधों के गमले और एक दुकानदार नजर आ रही होगी। अब यह जानने के लिए कि आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स कितने अच्छे हैं और आपकी निगाहें कितनी तेज हैं, आपको इन्हीं पौधों के गमलों के बीच छिपा छोटा सा कैकटस का प्लांट खोजना है। इस कैकटस को खोजने के लिए समय भी आपके पास सीमित ही है। उसे खोजने के लिए आपको बस 6 सेकंड का समय मिलेगा। इतने समय के अंदर ही आपको उस कैकटस को ढूंढ़कर चैलेंज पूरा करना है।
क्या मिला छिपा हुआ कैकटस?
अगर आपने उस छिपे हुए कैकटस को खोज लिया है, तब तो काफी अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको अभी तक वह कैकटस नहीं मिला है, तो एक बार फिर से कोशिश करके देखिए, शायद इस बार आपको वह मिल जाए, लेकिन अगर अब भी आप उसे नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो आपको दाईं तरफ से दूसरी खिड़की के ऊपर एक कैकटस नजर आएगा। आपके लिए हमने इसे लाल रंग से मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: Tombola