यहां बीयर योगा से खुद को फिट रख रहे हैं लोग
आज हम आपको एक ऐसे अनोखे तरीके से किये गये योग के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
आधुनिक जीवनशैली में हर कोई मोटापे की समस्या से ग्रसित है। वजन कम करने के लिए लोग बहुत से तरीके भी अपना रहे हैं। कोई जिम में घंटों पसीना बहा रहा है तो कुछ लोग योग का सहारा ले रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे तरीके से किये गये योग के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
मोटापे की समस्या आजकल आम देखने को मिलती है। लोग अपना वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कछ लोग कई घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, कई लोग घर पर ही योग करके खुद को फिट रखते हैं लेकिन आजकल योग का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। आज हम आपको एक ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपको काफी हैरानी होगी।
जर्मनी के लोग एक अलग ही तरीके से योग कर रहे हैं। यहां पर लोग बीयर पीते-पीते योग करते हैं, जिसे बीयर योग कहा जाता है। बीयर का नाम सुनते ही कई लोग योग करने के लिए खिंचे चले आते हैं। योग शुरू करने से पहले लोग थोड़ी सी बीयर पीते हैं जिससे उन्हें मन की शांति मिलती है। लोग सिर्फ बीयर को पीते ही नहीं बल्कि योग करते समय इसे अपने सिर पर भी रखते है और बीयर के गिलास का बैलेंस भी करते हैं।
सिर्फ यही नहीं, बीयर योग के लिए एक साइट भी बनाई गई है। अब जर्मनी के अलावा कई अन्य देशों में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोग बीयर योग को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस योग को शुरू करने वाले लोगों का कहना हैं कि इस तरह योगा करने से उनको काफी फायदा हो रहा है। वैसे अधिकतर लोग सोचते हैं कि बीयर से वजन बढ़ता हैं लेकिन यहां के लोग इससे अपना वजन घटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लोगों को भा रहा है गोट योगा, बकरियों संग योगा करने के लिए उत्सुक हैं लोग
दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर 98 की उम्र में भी दिखाती हैं करतब