Move to Jagran APP

कहीं जिंदा खा जाते हैं ऑक्‍टोपस तो कहीं साइनाइड से भी जहरीली मछली की मिलती है डिश

दु‍निया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। उसमें इंसान को सबसे ज्‍यादा खतरनाक माना गया है। वो इसलिये क्‍यों‍कि जिंदा ऑक्‍टोपस से लंकर साइनाइड से भी जहरीली मछली की डिश को भी इंसान बड़े चाव से खाता है।

By prabhapunj.mishraEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 01:44 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 01:44 PM (IST)
कहीं जिंदा खा जाते हैं ऑक्‍टोपस तो कहीं साइनाइड से भी जहरीली मछली की मिलती है डिश

1- अफ्रीकन बुलफ्रॉग को अफ्रीकन लोग बड़े चाव से खाते हैं। यहां सिर्फ इसके पैर नहीं खाये जाते हैं बल्कि पूरा फ्रॉग ही खाया जाता है। ये बहुत जहरीला होता है। 

loksabha election banner

2- जो लोग जीव-जन्‍तुओं का भोजन करते हैं वो उसे पकाकर खा जाते हैं। यह चलन कोरिया में लागू नहीं होता है। कोरियन लोगों को जिंदा ऑक्‍टोपस खाने में मजा आता है। 

3- मशरूम तो लोगों को खाना पसंद होता है पर वाइल्‍ड मशरूम खाने से लोगों की जान भी जा सकती है। क्‍योंकि यह बहुत जहरीला होता है। इसका एक टुकड़ा खाने से आप की हालत खराब हो जायेगी। 

4- फुगू दुनिया की सबसे खतरनाक मछली है। जापान के कुछ शैफ इस मछली के अंदर होने वाले टॉक्सिक पार्ट को अलग करना सीख रहे हैं। यह साइनाइड से 1200 गुना ज्‍यादा खतरनाक होता है।

5- हाकार्ल शार्क का मीट होता है इसे शार्क के तेल में ही पकाया जाता है। यह ग्रीनलैंड में बहुत खाया जाता है। शार्क के यूरीन‍री ट्रेक्‍ट नहीं होता है जो इसमें टॉक्सिक की मात्रा को बढ़ा देता है।

6- एकी को जैमेका में काफी पसंद किया जाता है। अगर आप इसे बिना पकाये खाते है तो यह आप के लिये काफी खतरनाक हो सकता है। इसे खाने से पहले उल्‍टी होगी फिर यह मौत का कारण भी बन सकता है। 

7- कसावा को अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में जमकर खाया जाता है। इसे खाने से पहले ठीक से साफ किया जाता है फिर पकाया जाता है। इगर इसे बिना साफ सफाई के खाया जाये तो यह काफी खतरनाक भी हो सकता है।

8- अगर आप को पीनट्स से एलर्जी नहीं है तो भी आप को रॉ कैशवेस से दूर रहना चाहिये। आप को कैशवेस नट कभी पेड़ से तोड़ कर नहीं खाना चाहिये। इसमें बहुत खतरनाक तत्‍व पाये जाते हैं। 

9- रुहबार्ब खाने का अगर मूड बना रहे हैं तो भईया खाने से पहले इसकी पत्तियों को किसी भी कीमत पर हटा दीजिये। क्‍योंकि इसकी पत्तियों में एक खतरनाक टॉक्सिन पाया जाता है। यह आप को बीमार तो कर ही सकती है। इससे आप की मौत भी हो सकती है। 

10- अगर आप को एलर्जी है तो सेलफिश आप के लिये खतरनाक साबित हो सकती है। इसे खाने से लोगों को खुजली, दर्द, पेट में दर्द जैसी समस्‍यायें होती हैं। इसमें एक खतरनाक टॉक्सिन पाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.